Namo Bharat Train: अगर छूट गया आपका मोबाइल, लैपटॉप या कोई कीमती सामान, तो टेंशन ना लें करें ये काम
नमो भारत कॉरिडोर पर अक्टूबर 2023 में नमो भारत ट्रेनें शुरू की गईं। सेवाओं में विस्तार के साथ, नमो भारत सेवाएं वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हैं।

Namo Bharat Train: केंद्र ने अब तक यात्रियों द्वारा भूले गए 160 से अधिक कीमती सामान लौटाए हैं, जिनमें महंगे लैपटॉप, स्मार्टफोन, कलाई घड़ी, शैक्षणिक दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट, नकदी से भरे पर्स, ईयर बड, ब्लूटूथ डिवाइस, ट्रॉली बैग, आईपैड, कार और बाइक की चाबियां, किताबें और कपड़े शामिल हैं।
नमो भारत कॉरिडोर पर अक्टूबर 2023 में नमो भारत ट्रेनें शुरू की गईं। सेवाओं में विस्तार के साथ, नमो भारत सेवाएं वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हैं। नमो भारत सेवाओं की शुरुआत के बाद से, ट्रेन अटेंडेंट ने नमो भारत ट्रेनों में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हर ट्रेन में तैनात ट्रेन अटेंडेंट चलती ट्रेन में लगातार चक्कर लगाते हैं
ट्रेन अटेंडेंट वे होते हैं जो ट्रेन से गुम हुए लावारिस सामान को तुरंत खोया-पाया केंद्र तक पहुंचाने में मदद करते हैं। हर ट्रेन में तैनात ट्रेन अटेंडेंट चलती ट्रेन में लगातार चक्कर लगाते हैं और ट्रेन के अंदर की सभी गतिविधियों पर नज़र रखते हैं, जिसमें ट्रेन में यात्रियों द्वारा भूली गई चीज़ें भी शामिल हैं।
यह प्रक्रिया बेहद आसान है। नमो भारत कनेक्ट ऐप में ‘खोया-पाया’ केंद्र विकल्प पर जाकर यात्री नमो भारत स्टाफ द्वारा खोजे गए सामान की सूची से अपने खोए हुए सामान की जानकारी प्राप्त कर सामान की वापसी के लिए दावा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद आसान है। नमो भारत कनेक्ट ऐप में ‘खोया-पाया’ विकल्प पर जाकर अपने सामान की पहचान करने के बाद यात्री गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर ‘खोया-पाया’ केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित सत्यापन के बाद उनका सामान उन्हें वापस किया जा सकता है।
सामान वापस करने के लिए निर्धारित सत्यापन के बाद उनका सामान उन्हें वापस किया जा सकता है। सामान गुम होने पर तत्काल जानकारी के लिए यात्री संबंधित स्टेशन के कंट्रोलर से भी संपर्क कर सकते हैं। नमो भारत कनेक्ट ऐप के स्टेशन सुविधा विकल्प में सभी स्टेशनों के कंट्रोल रूम नंबर भी उपलब्ध हैं।
यात्री अपने सामान के बारे में जानकारी लेने के लिए नमो भारत हेल्पलाइन नंबर 08069651515 पर भी कॉल कर सकते हैं। ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ (‘खोया-पाया’) केंद्र पर अपने सामान की जानकारी ले सकते हैं
इस बीच, जो यात्री नमो भारत ऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं, वे सीधे गाजियाबाद स्टेशन पर स्थित खोया-पाया केंद्र पर अपना सामान चेक कर सकते हैं। अगर यात्री का सामान ‘खोया-पाया’ केंद्र में मौजूद है, तो वहीं से उनका सामान वापस कर दिया जाएगा। ‘खोया-पाया’ केंद्र में जमा सामान के लिए अगर 6 महीने के भीतर कोई दावा नहीं किया जाता है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत सामान को नष्ट करने का भी प्रावधान है।












