नोएडा एयरपोर्ट से गुरुग्राम तक दौड़ेगी Namo Bharat Train: 64 किमी लंबे कॉरिडोर की DPR को मिली हरी झंडी. यह रहेगा रूट

सूरजपुर बनेगा बड़ा इंटरचेंज जंक्शन; फरीदाबाद और गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट का सफर होगा आसान

Namo Bharat Train /गुरुग्राम: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को गुरुग्राम और फरीदाबाद से जोड़ने वाले 64 किलोमीटर लंबे ‘Namo Bharat Train’ कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी गई है। मेरठ मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली समिति ने इसे पास कर उत्तर प्रदेश सरकार के पास भेज दिया है, जिसके बाद इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Namo Bharat Train : 19,390 करोड़ की लागत से तैयार होगा रूट

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 19,390 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। 64 किलोमीटर लंबे इस पूरे Namo Bharat Train कॉरिडोर में से 51 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में होगा, जबकि 13 किलोमीटर का दायरा उत्तर प्रदेश में आएगा। इस नए रूट पर कुल 7 नमो भारत स्टेशन और 15 मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।


Namo Bharat Train : सूरजपुर बनेगा मुख्य इंटरचेंज सेंटर

ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर क्षेत्र इस पूरे Namo Bharat Train नेटवर्क का सबसे प्रमुख केंद्र (इंटरचेंज जंक्शन) बनेगा। यहाँ गाजियाबाद-नोएडा एयरपोर्ट रूट और गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट आपस में जुड़ेंगे।

  • हरियाणा रूट: Namo Bharat Train सूरजपुर से निकलकर नोएडा सेक्टर-168/142, फरीदाबाद (सेक्टर 87/88 और बाटा चौक) होते हुए गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी, सेक्टर 58/61 और इफ्को चौक तक जाएगी।

  • यूपी रूट: गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से शुरू होकर सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा और दनकौर होते हुए सीधे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगा।

Namo Bharat Train : रिंग रोड की तरह काम करेगा नमो भारत नेटवर्क

जैसे गाड़ियों के सुगम आवागमन के लिए शहरों के चारों तरफ ‘रिंग रोड’ बनाई जाती है, ठीक उसी तर्ज पर Namo Bharat Train का यह ट्रैक एक गोलाकार (Circular) कनेक्टिविटी का काम करेगा। गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम को आपस में जोड़कर यह नेटवर्क एनसीआर के ट्रैफिक को बेहद आसान बना देगा।


Namo Bharat Train : रोजगार और कारोबार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Namo Bharat Train कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल आम यात्रियों के समय की बचत होगी, बल्कि गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के युवाओं के लिए औद्योगिक क्षेत्रों और जेवर एयरपोर्ट तक आवाजाही आसान हो जाएगी। इससे क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤