Mustang Accident : गुरुग्राम के दूल्हा-दुल्हन की मस्टैंग गाड़ी को फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, आरोपी कपड़े निकालकर सड़क पर करने लगा ड्रामा

Mustang Accident : हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक चौंकाने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसमें शादी की बारात से लौट रही गुरुग्राम नंबर की Ford Mustang कार को एक Fortuner चालक ने बार-बार टक्कर मार दी । यह घटना देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। दूल्हा–दुल्हन और उनका परिवार मस्टैंग में सवार था और जैसे ही उनकी कार बहादुरगढ़ हाईवे पर पहुंची, पीछे से आ रही Fortuner ने अचानक कार को जोरदार टक्कर मार दी । इस टक्कर के बाद मामला यहीं नहीं रुका—Fortuner चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ाकर तीन से चार बार और टक्कर मारी, जिससे मस्टैंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । (Mustang Accident In Bahadurgarh)

Mustang Accident

हादसे के बाद घटनास्थल पर और भी नाटकीय स्थिति बन गई । Fortuner चालक जिसकी पहचान गांव बालौर निवासी ‘प्रिंस’ के रूप में हुई है, गाड़ी से उतरकर आधी रात हाईवे पर हंगामा करने लगा । उसने बीच सड़क में शर्ट उतार दी और अर्ध–नग्न अवस्था में गुजरते वाहनों को रोकने की कोशिश करने लगा । इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उसे हाईवे पर झूमता और लोगों को परेशान करते हुए देखा जा सकता है । (Fortuner Accident)

घटना के बाद की वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई । अभिषेक तिवारी नाम के X हैंडल से इस घटना की वीडियो और फोटो अपलोड किए गए । पोस्ट की गई वीडियो में फोर्च्यूनर कार सवार सड़क पर अर्धनग्न हालत में गाड़ियों को रुकवाता दिखाई दे रहा है । वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि फॉर्च्यूनर कार सवार व्यक्ति नशे में पूरी तरह धुत है ।

दूल्हे के मामा ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और आरोप लगाया कि आरोपी चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी, जिससे जान का खतरा पैदा हो गया। पुलिस ने Fortuner चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को घटना में चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, दूल्हा–दुल्हन और परिवार बाल-बाल बच गए, हालांकि वे हादसे से गहरे सदमे में हैं । (Car Accident In Haryana)

परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही और नशे में ड्राइविंग की घटनाओं पर रोक लग सके। यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही कैसे कुछ ही सेकंड में जिंदगी को खतरे में डाल सकती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button