Murderer Arrest: 75 वर्षीय महिला टीचर हत्या मामला, 22 वर्षीय हत्यारा गिरफ्तार, लूट की नीयत से घुसा था घर में

कॉलोनी में चोरी के इरादे से घर में घुसा था युवक; पड़ोसियों की तत्परता और गुरुग्राम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सलाखों के पीछे पहुंचा कातिल।

Murderer Arrest/गुरुग्राम
साइबर सिटी के न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका मधु शर्मा की हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार (Murderer Arrest) कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सूरज गुप्ता के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुरुग्राम के मदनपुरी इलाके में रह रहा था।

वारदात के 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपी : Murderer Arrest

घटना की गंभीरता को देखते हुए न्यू कॉलोनी थाना प्रबंधक निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज की। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर को आरोपी सूरज गुप्ता को प्रताप नगर स्थित लक्ष्मी बाजार पार्क के पास से दबोच लिया।

पकड़ा गया (Murderer Arrest) आरोपी मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले (थाना हसनपुर, गांव देवधा) का रहने वाला है और यहां मकान निर्माण में सरिया बांधने (ढांचा तैयार करने) का काम करता है।

लूट की नीयत से घुसा था घर में : Murderer Arrest

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी सूरज गुप्ता चोरी और लूट की नीयत से अकेला रहने वाली वृद्धा के घर में दाखिल हुआ था। महिला के विरोध करने और पकड़े जाने के डर से उसने 75 वर्षीय रिटायर्ड टीचर का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।

गहन पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी : Murderer Arrest

न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं और कारणों की पूरी जानकारी सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤