Good News : अब चुटकियों में फुल होगी इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी! गुरुग्राम में शुरू हो रही ये खास सुविधा

शहर में बनेंगे 1000+ नए EV चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशन; जानिए आपके पास के हाईवे और इलाकों में क्या बदलने वाला है?

Good News/गुरुग्राम
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चालकों के लिए राहत भरी खबर Good News सामने आई है। शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या और वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन की योजना के तहत शहरभर में कुल 1,067 नए EV चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग पॉइंट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।

हाईवे से लेकर सामुदायिक भवनों तक चलेगा सर्वे : Good News

इलेक्ट्रिक वाहनों की बीच रास्ते में बैटरी खत्म होने की चिंता यानी ‘रेंज एंग्जायटी’ को खत्म करने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर सर्वे करा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत:

  • प्रमुख लोकेशन: दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई हाईवे, पेट्रोल पंप, बूस्टिंग स्टेशन और सामुदायिक भवनों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

  • तत्काल लक्ष्य: वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) के रोडमैप के तहत शहर में 15 नए EV चार्जिंग पॉइंट और 25 नए बैटरी स्वैपिंग पॉइंट जल्द चालू किए जाएंगे।

प्रदूषण में 10% कमी लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य : Good News

इस पूरी योजना का मुख्य उद्देश्य डीजल और पेट्रोल चालित वाहनों पर निर्भरता कम करके वायु गुणवत्ता में सुधार करना है। प्रशासन का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक वायु प्रदूषण में 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त गिरावट लाना है। इसके तहत औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को घटकर 170 के स्तर पर लाने, PM 2.5 को 81 माइक्रोग्राम और PM 10 को 170 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक सीमित करने की कार्ययोजना बनाई गई है।

बैटरी स्वैपिंग और सरकारी छूट से बढ़ेगा रुझान : Good News

दोपहिया और तिपहिया EV चालकों के लिए बैटरी स्वैपिंग स्टेशन काफी सुविधाजनक साबित होंगे, जहाँ मिनटों में डिस्चार्ज बैटरी को चार्ज्ड बैटरी से बदला जा सकेगा। साथ ही, सरकार 30 लाख रुपये तक की कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर रजिस्ट्रेशन फीस की छूट दे रही है, जिससे आम नागरिक आसानी से हरित परिवहन की तरफ रुख कर सकेंगे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤