Gurugram में हुआ जलभराव तो इन अधिकारियों की होगी जिम्मेवारी, लिस्ट जारी
आज गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के निर्देशों पर एक्शन लेते हुए गुरुग्राम में 153 जगहों को चिन्हित किया है जहां पर जलभराव की संभावना है ।

Gurugram News Network – इस साल मॉनसून के दौरान गुरुग्राम में जलभराव (Water Logging) ना हो इसके लिए जिला प्रशासन लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रहा है । लगातार नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारी बैठकों का दौर कर रहें हैं तो वहीं कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी गुरुग्राम में संभावित जगहों का दौरा करके अधिकारियों को निर्देश दे रहें हैं ।
शनिवार रात हुई बारिश के बाद गुरुग्राम नगर निगम के एक जेई को सस्पेंड कर दिया गया तो वहीं एक एसडीओ और ईएक्सईएन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है । इसी बीच कैबिनेट मंत्री ने सख्त लहजे में ये निर्देश भी दिए थे कि अगर गुरुग्राम में कहीं भी जलभराव हुआ तो इसका खामियाजा जिम्मेवार अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा और साथ ही ये भी कहा था कि मॉनसून से पहले अलग अलग अधिकारियों की ड्यूटियां लगाकर उनके नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे ।
आज गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के निर्देशों पर एक्शन लेते हुए गुरुग्राम में 153 जगहों को चिन्हित किया है जहां पर जलभराव की संभावना है । उन सभी जगहों पर इस मॉनसून में जलभराव ना हो इसके लिए आज नगर निगम ने जूनियर इंजीनियर्स की ड्यूटी तय करके जिम्मेवारी लगा दी है और उसकी लिस्ट जारी कर दी है ।
जिम्मेवारी तय करने के बाद अगर इन जगहों पर जलभराव हुआ तो इन अधिकारियों पर ना केवल गाज़ गिरेगी बल्कि इनके खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जाएगा । (Municipal Corporation Of Gurugram)नगर निगम के द्वारा आज इन अधिकारियों की जिम्मेवारी के साथ साथ इनके मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं ताकि जलभराव होने की स्थिति में कोई भी आम नागरिक इन अधिकारियों को संपर्क करके सूचना दे सके । ये लिस्ट Gurugram News के पास EXCLUSIVE उपलब्ध है । देखिए पूरी लिस्ट :-










