Mumbai Expressway पर जाम में फंसी 1 लाख गाड़ियों को ₹5.16 करोड़ का Toll Tax किया जाएगा Refund

Mumbai Expressway : फरवरी महीने की शुरुआत में Mumbai Pune Expressway पर लगे 33 घंटे के महाजाम के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है । इस जाम में फंसे वाहन चालकों से वूसले गए टोल टैक्स को वापिस किया जाएगा । सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि जाम में फंसने वाले वाहन चालकों को लगभग 5.16 करोड़ रुपए का Toll Tax Refund किया जाएगा ।

इस महीने की 3 फरवरी को मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक गैस टैंकर का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद लगभग 33 घंटों तक इस एक्सप्रेसवे पर महाजाम लग गया था जिसमें लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । इस महाजाम में फंसे लोगों को खाने पीने और दूसरी चीजों की कमी का सामना करना पड़ा था । ये जाम कई किलोमीटर लंबा लगा था जो कि लगभग 33 घंटे में खुल पाया था ।

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर लगे 33 घंटे के महाजाम के दौरान सरकार ने फैसला लिया था कि वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा लेकिन आदेश जारी होने से पहले ही लाखों वाहनों के FasTag से करोड़ो रुपए का टैक्स वसूला जा चुका था जिसको अब सरकार ने रिफंड करने का फैसला लिया है । इस बात की जानकारी महाराष्ट्र राज्य सड़क निगम के एक अधिकारी ने दी है  ।

सीधे अकाउंट में भेजी जाएगी रकम (Mumbai Expressway)

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद प्रशासन ने टोल कलेक्शन को तुरंत रोकने के आदेश दिए थे लेकिन इस दौरान आदेश जारी होने से पहले ही करीब 1 लाख वाहनों के FasTag से लगभग 5.16 करोड़ रुपए का टैक्स डिटेक्ट हो चुका था । अधिकारी ने बताया कि टोल कलेक्शन पर रोक के आदेश के बाद जिन भी वाहन चालकों से टैक्स वसूला गया उनको रिफंड करने का फैसला लिया गया है ।

एक अधिकारी ने बताया, “टोल कलेक्शन रोकने का ऑर्डर जारी होने के बाद भी गाड़ी मालिकों से वसूले गए पूरे पैसे वापस करने का फैसला किया गया है। 5.16 करोड़ रुपये का रिफंड MSRDC प्रोसेस करेगा । यह रकम अगले कुछ दिनों में प्रभावित गाड़ी मालिकों के FASTag अकाउंट में सीधे क्रेडिट कर दी जाएगी।”

दोनों हाईवे पर इकट्ठा टोल होगा रिफंड

उन्होंने कहा कि रिफंड में दोनों हाईवे पर इकट्ठा किया गया टोल शामिल होगा और टोल ऑपरेटर को FASTag ट्रांजैक्शन का डिटेल्ड डेटा देने के लिए कहा गया है।

अधिकारी ने कहा, “टोल प्लाजा बैरियर पूरी तरह खुलने से पहले कुछ ट्रांजैक्शन ऑटोमैटिकली प्रोसेस हो गए होंगे, जबकि कलेक्शन रोकने के निर्देश थे। ऐसे सभी ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है और रकम संबंधित गाड़ी चलाने वालों को वापस कर दी जाएगी।”

जाम में फंसने पर बिजनसमैन को किया गया था एयरलिफ्ट

इसी भारी ट्रैफिक जाम में देश के उद्योगपति एवं पिनैकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता भी 8 घंटो तक फंसे रहें । उन्हें पुणे जाना था फिर उनको जाम से निकालने के लिए हैलीकॉप्टर बुलाया गया और 8 घंटे बाद उन्हें एक्सप्रेसवे से एयरलिफ्ट किया गया ।उद्योगपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एयरलिफ्ट होने के बाद की तस्वीरें डालते हुए आपातकालीन तैयारियों को लेकर चिंता जताते हुए लिखा है कि ऐसी परिस्थितियों के लिए निकासी की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए । इसके अलावा उन्होनें सुझाव दिया है कि ऐसे लंबे एक्सप्रेसवे पर जगह जगह एग्ज़िट प्वाइंट बने होने चाहिए ताकि जरुरत पड़ने पर वाहनों को वापिस मोड़ा जा सके ।

 

 

ये भी पढें :- Mumbai Expressway पर लगा महाजाम, उद्योगपति को हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button