Mota Challan : ये निकला चालान का ‘BADSHAH’ 20 हज़ार की बाइक, 2.20 लाख रुपए का चालान

Mota Challan : अगर आप भी ट्रैफिक नियमों को हल्के में ले रहे हैं और चालान कटने के बाद उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने आज एक ऐसी मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया है जिस पर एक-दो नहीं, बल्कि 111 बार ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चालान लंबित थे । इस बाइक पर कुल जुर्माना राशि 2 लाख 20 हजार रुपये तक जा पहुंची थी ।
90 दिनों से पुराने चालान पड़े तो खैर नहीं
पुलिस उपायुक्त यातायात (DCP Traffic) प्रतीक गहलोत (IPS) के निर्देशन और ACP यातायात मुख्यालय सत्यपाल यादव (HPS) की देखरेख में गुरुग्राम पुलिस इन दिनों विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत MV एक्ट 1988 की धारा 167(8) के अंतर्गत उन वाहनों को डिटेन किया जा रहा है, जिनके चालान 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं।
अग्रसेन चौक पर धरा गया ‘नियमों का दुश्मन’
आज दिनांक 07.04.2026 को चेकिंग के दौरान जोनल अधिकारी (अग्रसेन चौक) उप-निरीक्षक सुदेश और उनकी टीम ने एक मोटरसाइकिल को रुकवाया। जब मशीन के जरिए वाहन का रिकॉर्ड चेक किया गया, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इस बाइक पर बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और पिलियन राइडर द्वारा हेलमेट न पहनने जैसे कुल 111 उल्लंघन दर्ज थे।
बड़ी कार्रवाई : जुर्माना राशि का भुगतान न करने और 90 दिनों की समय सीमा बीत जाने के कारण, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड कर दिया और उसे राजीव चौक स्थित निर्धारित पार्किंग में खड़ा करवा दिया है।
गुरुग्राम पुलिस की वाहन चालकों से अपील
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सभी यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें । अपने वाहनों पर HSRP (High-Security Registration Plate) लगवाना सुनिश्चित करें । बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाएं, क्योंकि इससे आपराधिक तत्वों को बढ़ावा मिलता है । अपने लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें, अन्यथा वाहन को जब्त (Impound) किया जा सकता है