UP Weather: यूपी में 19 जून से दस्तक देगा मानसून, मौसम वैज्ञानिकों ने 23 जून तक भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
Mousam News: यूपी में मानसून का आगममन बिल्कुल नजदीक है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कल से मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। इन दिनों में जमकर मेघा बरसेंगे। मतलब की कल से यूपी में बारिश का जमाना शुरू होने वाला है।

UP Weather: यूपी में मानसून का आगममन बिल्कुल नजदीक है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कल से मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। इन दिनों में जमकर मेघा बरसेंगे। मतलब की कल से यूपी में बारिश का जमाना शुरू होने वाला है।
यूपी का कल 17 जून का मौसम
मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक बारिश आगरा में 33.8 मिमी दर्ज की गई। चुरूक में 20.8 मिमी, वाराणसी बीएचयू में 10.8 मिमी, बलिया में 10 मिमी, बुलंदशहर में 2.0 मिमी और बांदा में 2.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून भी सक्रिय है। अभी भी काफी देर तक बारिश होती रही। प्रादेशिक मौसम मुख्यालय के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, विदर्भ, मप्र होते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार तक पहुंच चुका है।
18 से 23 जून का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने 18 से 23 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और 20 व 21 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती स्थिति बुधवार को बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों को प्रभावित करेगी। इसके बाद इसका दायरा मध्य उत्तर प्रदेश और फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तूफान और बारिश की संभावना के कारण राज्य भर में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। 23 जून तक पूरे प्रदेश में अलर्ट है। पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट और पश्चिमी यूपी में दो दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
तापमान

मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश हुई। कानपुर में पूर्वी हवाएं चल रही थीं लेकिन दोपहर में जैसे ही हवाएं पश्चिमी हो गईं, आर्द्रता बढ़ गई। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और वर्षा से तापमान में गिरावट आई है। केवल बलिया और बांदा में ही पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य में बांद 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। कानपुर में पारा 38.9 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 37.5 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 36.7 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 39.7 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।











