Delhi Weather: दिल्ली वालों 2 दिन बाद हो जाएगी मानसून की एंट्री, आज आंधी तूफान के साथ भीगेगी आपकी दिल्ली, देखें मौसम अपडेट
Delhi Monsoon: दिल्ली में आज का दिन अलग है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में आज भारी बारिश होगी। दिल्ली एनसीआर में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान के स्तर में गिरावट के कारण लोगों को सुहाने मौसम का आनंद मिलेगा।

Delhi Weather: दिल्ली में आज का दिन अलग है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में आज भारी बारिश होगी। दिल्ली एनसीआर में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान के स्तर में गिरावट के कारण लोगों को सुहाने मौसम का आनंद मिलेगा।
मानसून की एंट्री

दक्षिण-पश्चिम मानसून, जिसने पिछले दो दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से को तेजी से कवर किया है, के अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश से जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली में मानसून कब तक?

दिल्ली में 22 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य क्षेत्र के कई जिलों में बारिश जारी रही। पूर्वांचल के सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।










