Monsoon Update: समय से पहले दस्तक देगा मानसून, IMD ने दी जानकारी

Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून तय अनुमानित समय से पहले केरल में एंट्री कर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 4-5 दिनों में केरल पहुंचने के आसार है।

Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून तय अनुमानित समय से पहले केरल में एंट्री कर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 4-5 दिनों में केरल पहुंचने के आसार है।

यह 1 जून की सामान्य तारीख से काफी पहले है। मौसम विभाग ने 27 मई तक केरल में दस्तक देने की संभावना जताई है। IMD के आंकड़ों के अनुसार अगर मानसून उम्मीद से पहले केरल पहुंचता है तो यह 2009 के बाद से जल्दी दस्तक देगा।

IMD ने मंगलवार दोपहर को एक अपडेट में बताया कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल में मानसून के दस्तक देने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने के आसार है। आमतौर पर 1 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक देता है। इसके बाद पूरे देश को 8 जुलाई को कवर करता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

मानसून अहम क्यों?
भारत के कृषि क्षेत्र के लिए मानसून बहुत अहम है। खेती से ही लगभग 42.3 फीसदी आबादी की आजीविका चलती है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में 18.2 फीसदी का योगदान खेती का ही रहता है। यह देशभर में पेयजल और बिजली उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण जलाशयों को फिर से भरने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button