Haryana Weather: हरियाणा में हो गई मानसून की एंट्री, IMD ने 22 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा वेदर, करें चेक
Weather Update: हरियाणा में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अब मानसून के बादलों ने जोर पकड़ लीआ है। कल भी हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हुई। आज सिरसा जिले में सुबह 6 बजे से ही बूँदा बाँदी का दौर जारी है। आज 20 से ऊपर जिलों में बारिश की चेतावनी जारी हुई है।

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अब मानसून के बादलों ने जोर पकड़ लीआ है। कल भी हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हुई। आज सिरसा जिले में सुबह 6 बजे से ही बूँदा बाँदी का दौर जारी है। आज 20 से ऊपर जिलों में बारिश की चेतावनी जारी हुई है।
आज 22 जिलों में अलर्ट जारी

बात करें आज के मौसम की तो आज हरियाणा के 22 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। तापमान में तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा के कई जिलों में कल हुई भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा के पलवल में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और यमुनानगर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अलर्ट वाले जिले
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, चार जिलों पंचकुला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में 75-100 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है और 10 जिलों सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरूक्षेत्र, जिंद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 50-75 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है, चरखी, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवारी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों में 25-50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।
तापमान
हरियाणा में सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा, आर्द्रता और अन्य मौसम की स्थिति जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 32°C तक महसूस हो सकता है। हरियाणा में सुबह 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। अंबाला में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया और सबसे गर्म जिला पलवल रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 3 दिनों का मौसम
अगले 3 दिनों में कई जिलों में मौसम करवट लेगा और बारिश की संभावना है। 27 जून को चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में 0-25% बारिश होने की उम्मीद है, जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, जिंद में 25-50% बारिश होने की उम्मीद है, 50-75% बारिश होने की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 75-100% बारिश होने की उम्मीद है।
28 व 29 जून का वेदर
28 जून को सिरसा, फतेहाबाद, फ़रीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, जिंद, कैथल, कुरूक्षेत्र और करनाल में 50-75% बारिश होने का अनुमान है. पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक में 75-100% बारिश होने की उम्मीद है। 29 जून को सिरसा, रेवाडी, महेंद्रगढ़, नूंह में 25-50% बारिश होगी जबकि फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, जिंद, रोहतक में 50-75% बारिश होगी. पानीपत, सोनीपत में 75-100% बारिश होने की संभावना है।













