UP Weather: यूपी में मानसून की एंट्री, 48 घंटे बाद गर्मी को टाटा बाय करती दिखेगी झमाझम बारिश, 51 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Mousam News: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी का मौसम अगले 48 घंटों में पूरी तरह बदलने वाला है। केरल से उठे मानसूनी बादल अब यूपी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे 16-17 जून से बारिश की शुरुआत होने जा रही है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी का मौसम अगले 48 घंटों में पूरी तरह बदलने वाला है। केरल से उठे मानसूनी बादल अब यूपी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे 16-17 जून से बारिश की शुरुआत होने जा रही है।

मानसून की बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने अलर्ट जारी कर दिया है की उत्तर प्रदेश में 16-17 जून से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच मानसून की बारिश तेज हो जाएगी। इसी कारण गर्मी छूमंतर हो जाएगी। इसके साथ ही तापमान में तगड़ी गिरावट देखने को मिलेगी जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा।

51 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

16 जून से बारिश का नया दौर पूर्वी उत्तर प्रदेश से शुरू होगा और धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में आज बारिश के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 18-20 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते आने वाले सप्ताह में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button