Miya Ji Temper : ₹500 के उधार पर मियाँ जी का पारा चढ़ा: मामूली कहासुनी में छिड़ी ‘जंग’, 12 लोग घायल

नूंह के बीवां गांव में ₹500 के लेनदेन पर दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडे चले; 2 की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर

Miya Ji Temper/फिरोजपुर झिरका / नूंह:
मात्र ₹500 के उधारी के लेनदेन ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्षों के बीच खून-खराबा और मारपीट की नौबत आ गई। नूंह (मेवात) जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र स्थित बीवां गांव में मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते (Miya Ji Temper) खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस मारपीट में एक दर्जन (12) से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।


कहासुनी से शुरू हुआ मामला, देखते ही देखते लाठी-डंडे निकले : Miya Ji Temper

स्थानीय सूत्रों व जानकारी के अनुसार, बीवां गांव में ₹500 के पुराने उधार को लेकर दो पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हुई थी। बातों-बातों में दोनों ओर से मियाँ जी और उनके परिजन आपस में उलझ पड़े और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों ओर से लोग लाठी, डंडे और जो भी हाथ लगा, लेकर आमने-सामने आ गए। इस अचानक हुए खूनी संघर्ष से पूरे गांव में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


12 से ज्यादा घायल, 2 की हालत नाजुक : Miya Ji Temper

झड़प में दोनों पक्षों के कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में सुमेर पुत्र अमीर (60), अरशद (40), आरिफ (38), तारीफ (22), साकिर (25), इरफान (35), सोकत (45) तथा दूसरे पक्ष से तैयब पुत्र दीन मोहम्मद (55), निसार, इनाम, रिजवाना, मिस्कीना, अली मोहम्मद, मुस्तकीम व फिरदोस शामिल हैं। घायलों में कुछ महिलाएं भी बताई जा रही हैं।

सभी घायलों को तुरंत पास के मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई (PGI) रोहतक रेफर कर दिया गया है।


गोली चलने की उड़ी अफवाह, पुलिस ने की शांति की अपील : Miya Ji Temper

घटना के दौरान गांव में गोली चलने की अफवाह भी फैली, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। फिरोजपुर झिरका सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर के अनुसार घायलों की एमएलआर (MLR) काटी जा चुकी है।

पुलिस का कहना है कि गोली चलने की सूचना की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। पुलिस ने ग्रामीणों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤