Gurugram News

MCG Special Camp : प्रोपर्टी टैक्स -पानी बिल के आठ नवंबर से लगेंगे कैंप, देखें पूरी लिस्ट

एमसीजी आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य प्रॉपर्टी टैक्स और पेयजल कनेक्शन संबंधी समस्याओं का त्वरित और सुगम समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

MCG Special Camp : नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने जोन-3 क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए एक बड़ी पहल की है। निगम 8 नवंबर से 30 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंपों का आयोजन करेगा, जहाँ नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े डाटा सुधार, टैक्स भुगतान, और पेयजल कनेक्शन संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान मौके पर ही मिलेगा।

एमसीजी आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य प्रॉपर्टी टैक्स और पेयजल कनेक्शन संबंधी समस्याओं का त्वरित और सुगम समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

इन कैंपों में नागरिक न केवल अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे, बल्कि पेयजल बिल का भुगतान भी कर सकेंगे। इसके अलावा, प्रॉपर्टी डाटा से जुड़ी गलतियों को भी मौके पर ही सुधारा जा सकेगा।

निगम ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि कैंप में आते समय प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी से बचने के लिए वे अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी (PDF) साथ लेकर आएं।

कैंपों का विस्तृत शेड्यूल (सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक):

दिनांकस्थान
8 नवंबरमकान नंबर 384, रामलीला ग्राउंड, जैकबपुरा
9 नवंबरमकान नंबर जे एस/21, डीएलएफ फेज-2
15 नवंबरपार्षद कार्यालय, मकान नंबर -56, अशोक विहार फेज-1, नियर हनुमान मंदिर
16 नवंबरपार्षद कार्यालय, पॉकेट-ई, नियर पुलिस मैस, सेक्टर-21
22 नवंबरमकान नंबर वी-40/2, डीएलएफ फेज-3, पार्षद कार्यालय
23 नवंबरमकान नंबर 4579 पी, सेक्टर-23, पार्षद कार्यालय
29 नवंबरपार्षद कार्यालय, नियर एमडी हाई स्कूल, झाड़सा
30 नवंबरपार्षद कार्यालय, मकान नंबर 918, सेक्टर-31

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!