Mausam Update : आने वाला है Pre Monsoon ! भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कर लो ठंडे मौसम की तैयारी, जानिए कब होगी बारिश !

Mausam Update : दिल्ली NCR समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है । IMD ने उत्तर भारत के कई राज्यो समेत उत्तराखंड के पहाड़ों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है लेकिन इस तपती हुई गर्मी के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है । इस साल मॉनसून के समय से पहले आने का अनुमान था लेकिन ऐसा नहीं हुआ । अचानक मॉनसून रुक गया है और 1 जून तक ही केरल पहुंचेगा । (Aaj Ka Mausam)
प्री मॉनसून से मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर जानकारी दी है कि दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है । अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी की चपेट में रहने के बाद दिल्ली एनसीआर में अचानक से मौसम करवट लेगा और 29 मई से 2 जून तक तेज़ हवाएं चलेंगी । कुछ जगहों पर तो ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है । IMD का मानना है कि मॉनसून से पहले भारत के लगभग 80 फीसदी इलाकों में प्री मॉनसून की बारिश होगी । (Today Weather)
29 मई से मौसम में आएगी ठंडक
IMD ने अलर्ट जारी कर जानकारी दी है कि दिल्ली एनसीआर में 29 मई से मौसम बदल जाएगा । 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी जिसके बाद कुछ इलाकों में बारिश होगी उससे तापमान में 3 डिग्री से 7 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है । बारिश के साथ साथ मौसम विभाग ने ओले गिरने की संभावनाएं भी जताई हैं । (Delhi NCR Weather)
आज चलेगी लू !
मौसम विभाग ने बारिश से पहले दिल्ली एनसीआर में लू का अलर्ट जारी किया है । आज यानि कि 27 मई और 28 मई को दिल्ली एनसीआर, गुरुग्राम में लू का अलर्ट जारी किया गया है । ऐसे में लोगों से अपील की है कि शरीर में पानी की कमी ना होने दें । डायरेक्ट सनलाइनट से बचाव की सलाह दी गई है । लेकिन दो दिनों के बाद इस लूू से निजात मिलेगी ।