Mausam Alert: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

 Mausam Alert:   हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। विभाग ने अगले 3 घटों में हरियाणा के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें अंबाला, पंचकूला में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है। Mausam Alert

बता दें कि प्रदेश में देर रात 12 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इनमें अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत और नूंह शामिल हैं जबकि पानीपत और यमुनानगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम 7 मई तक ऐसा ही रहेगा। Mausam Alert

7 मई के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव दिखेगा। जिसके चलते बीच-बीच मेंआंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है। Mausam Alert

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button