Gurugram में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, Sohna Road पर राजीव चौक तक जाम, लोग हुए बेहाल

सोहना रोड़ पर रहने वाली सोसाइटियों में लोगों का कहना है कि यहां पर रोजाना यही हाल रहता है । स्थानीय निवासियों का कहना है कि घर से निकलते ही Sohna Road जाम मिलता है ।

Sohna Road : गुरुग्राम में वैसे तो पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम लगना आम बात है लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोहना रोड़ पर दिनभर जाम लगा रहता है जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालक बेहाल हो चुके हैं । इस रोड़ पर जाम खत्म करने के लिए 800 करोड़ का Elevated Flyover भी बना दिया, सुभाष चौक पर करोड़ो रुपए का Underpass भी बना दिया लेकिन फिर भी लोग घंटो जाम में फंसे रहते हैं ।

घर से निकलते ही जाम ! (Sohna Road)

सोहना रोड़ पर रहने वाली सोसाइटियों में लोगों का कहना है कि यहां पर रोजाना यही हाल रहता है । स्थानीय निवासियों का कहना है कि घर से निकलते ही सोहना रोड़ जाम मिलता है । पहले तो पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम हुआ करता था लेकिन अब तो दिनभर सोहना रोड़ पर भीषण जाम रहता है जिसकी वजह से लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ता है ।

Sohna Road Traffic Jam Monday
7.8 KM का सफर 56 मिनट में हुआ पूरा

एक कार चालक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोहना रोड़ पर सुबह 8 बजे ट्रैफिक जाम की शुरुआत होती है और उसके बाद दिन में कभी भी आ जाओ तो ट्रैफिक जाम लगा ही रहता है । इतना ही नहीं ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए पूरे सोहना रोड़ पर ट्रैफिक पुलिस का कोई भी जवान दिखाई नहीं देता ।

ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई ! (Sohna Road)

सोहना रोड़ पर ट्रैफिक की व्यवस्था लगभग चरमरा चुकी है । सोमवार को सुबह 11 बजे भी राजीव चौक से लेकर फाजिलपुर तक करीब तीन किलोमीटर लम्बा जाम लगा रहा । लोगों को ये तीन किलोमीटर का सफर भी लगभग एक घंटे में पूरा करने को मजबूर होना पड़ा । इतना ही नहीं राजीव चौक क्रॉस करने के बाद भी ट्रैफिक के कुछ इसी तरह के हालात हैं । सोमवार को राजीव चौक अंडरपास भी पूरी तरह गाड़ियों से पैक नज़र आया ।

राजीव चौक से सोहना चौक तक ट्रैफिक में गाड़ियां रेंग रेंग कर चलती हुई नज़र आई । यहां भी रोज़ाना इसी तरह हज़ारों गाड़ियां जाम में फंसी रहती है लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है ।

सभी योजनाएं फेल !

गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार कई योजनाएं बनाती हैं लेकिन जिस तरह के हालात अभी गुरुग्राम में ट्रैफिक के उससे साफ नज़र आता है कि ट्रैफिक की सभी योजनाएं फेल हो रही हैं जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!