Manesar Police Station: जानिए क्यों देश के सबसे बेहतरीन थानों में गिना जा रहा है मानेसर पुलिस स्टेशन

गृह मंत्रालय हर साल एक स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से देशभर के 18 हजार से अधिक पुलिस थानों का सर्वे कराता है। इस वर्ष भी कड़े मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया था।

Manesar Police Station : हरियाणा पुलिस के लिए साल 2025 का अंत और 2026 की शुरुआत एक ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी ‘रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन 2025’ की वार्षिक रिपोर्ट में गुरुग्राम के मानेसर थाने को देश के बेहतरीन थानों की सूची में शामिल किया गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में हरियाणा के केवल दो थानों ने जगह बनाई है, जिनमें मानेसर के साथ सोनीपत का मुरथल थाना भी शामिल है।

गृह मंत्रालय हर साल एक स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से देशभर के 18 हजार से अधिक पुलिस थानों का सर्वे कराता है। इस वर्ष भी कड़े मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया था। मानेसर थाने की सफलता के पीछे मुख्य आधार निम्नलिखित बिंदु रहे। डिजिटल रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना।

क्षेत्र में अपराधों की दर में कमी और त्वरित कार्रवाई। महिलाओं और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराधों पर तत्काल एक्शन। आईटी, फॉरेंसिक सुविधा और आधुनिक संचार साधनों का प्रभावी उपयोग।  नागरिकों की प्रतिक्रिया, थाने की स्वच्छता और पुलिस का आमजन के साथ व्यवहार।

राष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गर्व व्यक्त किया है। मानेसर थाना प्रभारी सतेंद्र रावल और उनके पूरे स्टाफ को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाइयां मिल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान न केवल थाने की कार्यकुशलता को दर्शाता है, बल्कि अन्य थानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह हरियाणा पुलिस की बदलती छवि और आधुनिक पुलिसिंग की ओर बढ़ते कदमों का एक पुख्ता प्रमाण है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button