Drunkard Arrested: गुरुग्राम में खुले में जाम छलकाने वाले ‘बेवड़ों’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में 105 दबोचे

पश्चिम ज़ोन पुलिस की स्पेशल चेकिंग ड्राइव, पार्कों, सड़कों और पार्किंग में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर BNSS के तहत कस गया शिकंजा

Drunkard Arrested/गुरुग्राम।
साइबर सिटी की सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों को अपनी ‘निजी मयखाना’ समझने वाले बेवड़ों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री Y V R शशी शेखर के निर्देशों पर पश्चिम ज़ोन पुलिस टीमों ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर खुले में शराब का सेवन कर रहे 105 लोगों (Drunkard Arrested) को रंगे हाथों काबू किया।

Drunkard Arrested-1

Drunkard Arrested :  पार्कों से लेकर पार्किंग तक चली ताबड़तोड़ चेकिंग

सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने पार्कों, सड़कों के किनारे, पार्किंग स्थलों और अन्य खुले इलाकों में सघन चेकिंग की। इस दौरान जगह-जगह जाम छलकाते और माहौल खराब करते पाए गए कुल 105 बेवड़ों को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया।
Drunkard Arrested-2

Drunkard Arrested : कानून का डंडा: BNSS की धारा 172(2) के तहत कार्रवाई

सार्वजनिक शांति और सुरक्षा में खलल डालने के आरोप में पकड़े गए इन सभी 105 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत निवारक (Preventive) कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी और नशाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤