Firecrackers Seized : दीपावली पर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन, पटाखों की बिक्री करने वाले 60 आरोपी गिरफ्तार

दिवाली से पहले अवैध पटाखा कारोबारियों पर गुरुग्राम पुलिस का शिकंजा, 53 विशेष टीमों ने संभाला मोर्चा

Firecrackers Seized/गुरुग्राम
दीपावली के त्योहार को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने शहर में अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और वितरण पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत बीते दो दिनों में विस्फोटक अधिनियम (Explosive Act) के तहत कुल 73 मामले दर्ज कर 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

53 विशेष टीमों ने संभाली कमान : Firecrackers Seized

गुरुग्राम पुलिस ने इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की है। थाना स्तर से लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर तक कुल 53 विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा, अपराध शाखा (Crime Branch) की टीमें भी अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त और चेकिंग कर रही हैं।

यह विशेष टीमें शहर के मुख्य बाजारों, पटाखा दुकानों, संदिग्ध गोदामों और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। चेकिंग के दौरान जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जा रहा है, वहां आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Firecrackers Seized : किस ज़ोन में कितनी हुई कार्रवाई?

गुरुग्राम पुलिस द्वारा चारों ज़ोन में की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

  • पूर्वी ज़ोन (East Zone): 20 मामले दर्ज, 19 आरोपी गिरफ्तार।

  • पश्चिम ज़ोन (West Zone): 20 मामले दर्ज, 20 आरोपी गिरफ्तार।

  • मानेसर ज़ोन (Manesar Zone): 25 मामले दर्ज, 16 आरोपी गिरफ्तार।

  • दक्षिण ज़ोन (South Zone): 08 मामले दर्ज, 05 आरोपी गिरफ्तार।

Firecrackers Seized : सुतली बम से लेकर रॉकेट तक भारी मात्रा में जब्त

पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों से बिना लाइसेंस और परमिट के रखे गए पटाखों का बड़ा जखीरा (Firecrackers Seized) बरामद किया है। जब्त किए गए पटाखों में सुतली बम, रॉकेट, बिजली क्रैकर्स, अनार (फ्लावर पॉट), फुलझड़ियां (स्पार्कलर्स), चक्कर और फैंसी कलर पटाखे शामिल हैं।

आमजन से पुलिस की अपील

गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री या भंडारण से दूर रहें। पुलिस ने कहा कि यदि किसी को अपने आसपास अवैध रूप से पटाखे बेचने या स्टोर करने की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤