जून में मिल रही है Mahindra XUV400 EV पर इतनी बड़ी छूट, तुरंत मारो मौके पे चौका , स्टॉक खत्म होने के बाद होगा पछतावा
Auto News: जून 2025 में महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XUV400 EV पर जबरदस्त छूट की घोषणा की है। अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक ही लागू है। इसलिए जल्दी से शोरूम पहुँच जाओ।

Mahindra XUV400 EV: जून 2025 में महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XUV400 EV पर जबरदस्त छूट की घोषणा की है। अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक ही लागू है। इसलिए जल्दी से शोरूम पहुँच जाओ।
EC PRO और EL PRO वेरिएंट
महिंद्रा ने XUV400 के नए PRO वेरिएंट की घोषणा की है, जिन्हें EC PRO और EL PRO वेरिएंट नाम दिया गया है। नई ईवी अपडेटेड डैशबोर्ड, नए फीचर्स, डुअल-टोन थीम और पहले से अधिक तकनीक है।
इसके पुराने डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के डिजाइन को और अधिक उन्नत बनाने के लिए अपडेट किया गया है। जबकि डैशबोर्ड के यात्री पक्ष में अब स्टोरेज के बजाय एक काला पियानो इंसर्ट मिलता है। इसकी 34.5 kWh बैटरी की रेंज 375Km है, जबकि 39.4kWh बैटरी की रेंज 456Km है।

डिजाइन
इसमें डुअल-जोन एसी, पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों के लिए टाइप-सी यूएसबी चार्जर और नया रियर एसी वेंट शामिल है। इसके अलावा, वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऊंचाई-समायोज्य ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं भी अंदर दी गई हैं।

इसमें अब पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा भी होगी। यह पहली बार है जब इसमें सनरूफ शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएसपी) जैसे फीचर्स हैं।
नया अपग्रेड

ईवी में क्लाइमेट कंट्रोल को भी अपग्रेड किया गया है, जो अब एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन जैसा है। इसके अलावा, एक्सयूवी400 के सेंट्रल एसी वेंटिलेशन को भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट शामिल की गई है।
स्टीयरिंग व्हील XUV700 के समान है। XUV400 के केबिन में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हैं।

कीमत व बम्पर छूट
कंपनी XUV400 के EL Pro वैरिएंट पर 2.50 लाख तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। ईएल प्रो वेरिएंट की कीमत 16.74 लाख रुपये से शुरू होती है। दरअसल, कंपनी इस गाड़ी का स्टॉक खत्म करना चाहती है, यही वजह है कि इसे भारी डिस्काउंट पर ऑफर किया जा रहा है। महिंद्रा BE 6 और XEV 9e के लॉन्च के बाद XUV400 की बिक्री में भारी गिरावट आई। पिछले महीने इसकी सिर्फ 287 इकाइयां ही बिकीं।










