LPG Gas Cylinder : घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, अब महीने में मिलेगा केवल एक सिलेंडर

LPG Gas Cylinder : इज़रायल और ईरान युद्ध के बाद भारत में LPG Gas Cylinder के दामों में बढोतरी कर दी गई है । पश्चिमी एशिया के देशों में शुरु हुए युद्ध की वजह से वैश्विक ऊर्जा कीमतों के तेज़ी से बढ़ने की वजह से भारत में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में बढोतरी हुई है।
कितने बढ़े दाम ?
देश में 11 महीनों के बाद एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में बढोतरी हुई है । हाल ही में शुरु इजरायल ईरान युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा कीमतों में बढोतरी हुई है जिसके बाद भारत में गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है ।
गुरुग्राम में गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब 60 रुपए की बढोतरी होने के बाद 921.50 रुपए का हो गया है । इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी ।
घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढोतरी के अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी बढोतरी की गई है । अब कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी 114 रुपए की बढोतरी की गई है जिसके बाद गुरुग्राम में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1900 रुपए हो गई है ।
अब महीने में मिलेगा केवल एक सिलेंडर
इजरायल और ईरान युद्ध से पहले भारत में एक महीने में तीन सिलेंडर बुक करा सकते थे लेकिन युद्ध शुरु होने के बाद से गैस की कीमतों में हुई बढोतरी की वजह से अब 25 दिनों में सिर्फ एक ही एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं ।
गुरुग्राम में घरेलू गैस सिलेंडर कनेक्शनों की संख्या करीब 9 लाख है जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर कनेक्शनों की संख्या 30 हज़ार है ।