LPG Gas Cylinder की कालाबाज़ारी पकड़ी, बादशाहपुर में सरेआम बेचते 64 सिलेंडर बरामद

LPG Gas Cylinder : देश में घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए लगने वाली लाइनें भले ही खत्म हो गई हों लेकिन अभी भी कालाबाजारी करने वाले फल फूल रहे हैं । गुरुग्राम खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने बादशाहपुर गांव में छापा मारकर सिलेंडरों से भरी गाड़ी को जब्त किया है । साथ ही पुलिस को बुलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार करवा दिया है ।
गुरुग्राम खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि बादशाहपुर गांव में अवैध रुप से काफी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर रखे गए हैं । जब टीम बादशाहपुर पहुंची तो गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी मिली जिसमें चैक करने पर 64 LPG Gas Cylinder मिले । टीम ने जांच में पाया कि सभी गैस सिलेंडर खाली थे ।
पूछताछ में पता चला कि ये सिलेंडर हरिदत्त के हैं । जब सिलेंडरों से संबंधित कागजात मांगे तो आरोपी किसी प्रकार का कोई कागज पेश नहीं कर पाया जिससे साफ हुआ कि ये सभी सिलेंडर कालाबाजारी करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे ।
बाद में गुरुग्राम पुलिस को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद बादशाहपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुुंची और सिलेंडरों से भरी गाड़ी और आरोपी को कब्जे में ले लिया गया ।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और एलपीजी नियमन आपूर्ति एवं वितरण अधिनियम 2000 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।