LPG Cylinder : अगर कोई एजेंसी सिलेंडर देने में करे आनाकानी तो इन नंबरों पर करें शिकायत !

LPG Cylinder : मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में हो रही गैस सिलेंडर की चिंताओं को लेकर अब गैस एजेंसियो द्वारा शिकायत और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं । हालांकि सरकार का दावा है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी गैस एजेंंसियों पर लगातार LPG GAS लेने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है । ऐसे में अगर कोई गैस एजेंसी संचालक आपको गैस देने से मना करता है तो उसके लिए एजेंसियों द्वारा शिकायत नंबर जारी किए गए हैं ।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी द्वारा रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी की जाती है या डीलर द्वारा गैस देने से मना किया जाता है, तो उपभोक्ता सीधे संबंधित कंपनी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो ।
प्रवक्ता ने बताया कि Bharat Gas के उपभोक्ता 1800-22-4344, जबकि Indane Gas और HP Gas के उपभोक्ता 1800-2333-555 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि गैस वितरण में किसी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवाएं ।