LPG Cylinder की नहीं आएगी दिक्कत, HP, Indane और Bharat Gas ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

LPG Cylinder : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं को आशंका है कि अगर हालात और बिगड़े तो गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है और रसोई का काम मुश्किल हो सकता है। हालांकि केंद्र सरकार ने इस तरह की आशंकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए लोगों को घबराने या जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

बुकिंग की समय सीमा बढ़ाई गई

एलपीजी वितरण व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बीच का अंतराल भी बढ़ाया गया है। पहले जहां एक सिलेंडर के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग 21 दिनों में की जा सकती थी, अब इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इस बदलाव का मकसद सप्लाई को व्यवस्थित रखना और सभी उपभोक्ताओं तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

हालांकि इस दौरान कुछ क्षेत्रों से यह शिकायतें भी सामने आई हैं कि कुछ डीलर सिलेंडर की उपलब्धता का फायदा उठाकर मनमानी कर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं मिलती या फिर अतिरिक्त पैसे देने के लिए दबाव बनाया जाता है।

डीलर की मनमानी पर कहां करें शिकायत

अगर किसी उपभोक्ता को गैस एजेंसी की ओर से समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है या अतिरिक्त रकम मांगी जा रही है, तो वह सीधे संबंधित कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकता है। तेल कंपनियों ने इसके लिए टोल-फ्री नंबर और बुकिंग हेल्पलाइन जारी की हुई हैं, जहां उपभोक्ता अपनी समस्या बता सकते हैं।

Indane GAS उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन

इंडेन गैस के ग्राहक अगर एजेंसी से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो वे कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा गैस बुकिंग और अन्य सेवाओं के लिए अलग नंबर भी उपलब्ध है।
1800-2333-555 (टोल फ्री हेल्पलाइन), 7718955555 (बुकिंग और शिकायत)

Bharat Gas उपभोक्ताओं के लिए संपर्क नंबर

भारत गैस के ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने शिकायत और बुकिंग की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अगर सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है या डीलर की ओर से कोई समस्या आ रही है, तो इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
1800-22-4344 (टोल फ्री हेल्पलाइन), 7715012345 (LPG बुकिंग)

HP Gas उपभोक्ताओं के लिए सहायता

एचपी गैस के उपभोक्ता भी डीलर से जुड़ी किसी शिकायत या गैस सप्लाई की समस्या होने पर कंपनी के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। यहां उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज कर उसका समाधान करने की व्यवस्था है।
1800-2333-555 (टोल फ्री हेल्पलाइन), 9493602222 (HP Anytime LPG सेवा)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button