LPG Chotu Gas Cylinder : बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस कनेक्शन, 5 KG का छोटू गैस सिलेंडर हुआ लॉन्च, जाने कैसे मिलेगा ?

LPG Chotu Gas Cylinder : प्रवासी, छात्र, मजदूरों और कामकाज़ी युवाओं जैसे उन लोगों के लिए खुशखबरी है जिनके पास 14 किलोग्राम का घरेलू गैस कनेक्शन नहीं है । अब उन लोगों को अपने छोटे सिलेंडर भरवाने के लिए कालाबाजारियों के पास ज्यादा पैसे देने की जरुरत नहीं पड़ेगी । क्योंकि गैस कंपनियों ने अब 5 किलोग्राम का छोटू गैस सिलेंडर लॉन्च कर दिया है ।

5 KG का मिलेगा सिलेंडर

जो लोग अपना घर छोड़कर दूसरे शहरों में काम के लिए जाते हैं और जिनके पास गैस सिलेंडर नहीं है उनके लिए गैस कंपनियों ने 5 किलोग्राम का छोटू गैस सिलेंडर मार्केट में उतार दिया है । इस योजना के बाद अब दुकानों से महंगी गैस खरीदने से छुटकारा मिल पाएगा । इतना ही नहीं 5 किलोग्राम का गैस कनेक्शन भी आसानी से मिल जाएगा ।

बिना एड्रेस प्रूफ के ले सकते हैं कनेक्शन

14 किलोग्राम का घरेलू गैस कनेक्शन लेने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता होती है लेकिन 5 किलोग्राम का गैस कनेक्शन खरीदने के लिए एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता नहीं होगी । इस गैस कनेक्शन को केवल किसी भी सरकारी आईडी प्रूफ पर खरीदा जा सकता है ।

LPG Chotu Gas Cylinder

इन आईडी से खरीदा जा सकता है कनेक्शन

भारत पेट्रोलियम की भारतगैस मिनी और इंडियन ऑयल की इंडेन छोटू गैस जैसी योजनाओं के तहत आपको मात्र किसी भी सरकारी आईडी प्रूफ के जरिए ये गैस सिलेंडर मिल सकता है । इस गैस सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या PAN CARD में से केवल एक प्रूफ चाहिए और आप आसानी से छोटू गैस सिलेंडर योजना का लाभ उठा सकते हैं ।

छोटू गैस सिलेंडर पाने के लिए क्या करें ?

सबसे पहले आपको अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क करना है । उसके बाद आप डिस्ट्रीब्यूटर से 5 किलोग्राम गैस सिलेंडर योजना के बारे में जानकारी लें और अपने आईडी प्रूफ देकर 5 किलोग्राम का छोटू गैस सिलेंडर योजना ले सकते हैं । इसके लिए आपको शपथपत्र भी देना पड़ सकता है । साथ ही 950 रुपए सिक्योरिटी डिपोजिट कराकर अपना गैस कनेक्शन ले सकते हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button