Live Chori : थार से स्कॉर्पियो की चोरी, ऐसी घटना ना पहले कभी सुनी होगी, ना देखी होगी – देखें VIDEO

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक शख्स घर के बाहर खड़ी उनकी महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी को खोलने की कोशिश कर रहा है जिसमें वो कामयाब भी हो जाता है लेकिन वो गाड़ी को स्टार्ट नहीं कर पाता क्योंकि आज कल जो गाड़ियां आती हैं वो केवल ओरिजनल चाबी से ही स्टार्ट हो पाती हैं ।

LIVE Chori : आप लोगों ने आज तक ना जाने कितनी चोरी की घटनाओं के बारे में सुना होगा या वीडियो देखी होगी, लेकिन इतना ज़रुर है कि शायद ही आपने कभी ऐसी कोई घटना देखी हो जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं । दरअसल दिल्ली से सटे हुए साइबर सिटी गुरुग्राम में चोरी की घटना की एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिसे देखकर आप भी शायद बोल दें कि यार हद ही हो गई, अब तो घोर कलयुग आ गया है ।

हम बात कर रहे हैं गुरुग्राम के शिवाजी नगर एरिया की । जहां शुक्रवार सुबह सुबह एक चोरी की अजीब घटना हुई । दरअसल शुक्रवार सुबह करीब सवा तीन बजे शिवाजी नगर एरिया में गली के अंदर खड़ी एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार चोरी हो गई । सुबह जब कार मालिक उठे तो उन्हें अपनी गाड़ी नहीं दिखी । उन्होंने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो उन्हें भी हैरानी हुई कि क्या ऐसे भी चोर हो सकते हैं ।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक शख्स घर के बाहर खड़ी उनकी महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी को खोलने की कोशिश कर रहा है जिसमें वो कामयाब भी हो जाता है लेकिन वो गाड़ी को स्टार्ट नहीं कर पाता क्योंकि आज कल जो गाड़ियां आती हैं वो केवल ओरिजनल चाबी से ही स्टार्ट हो पाती हैं । जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो चोर ने भी हार नहीं मानी । चोर ने अपने साथी को सारी बात बताई तो उसका साथी अपनी नई नवेली सफेद रंग की THAR गाड़ी को रिवर्स गियर में स्कॉर्पियो के पास लेकर आता है ।

ये रहा वीडियो

इतना ही नहीं ये घटना कोई अचानक नहीं हुई बल्कि चोर अपनी पूरी तैयारी के साथ आए । उन्हें जानकारी थी कि अगर कोई गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो वो हार नहीं मानेंगे । इसीलिए चोरों ने अपनी थार गाड़ी में टोचन बेल्ट लगाई और टोचन बेल्ट को स्कॉर्पियो के साथ जोड़ दिया । इसके बाद दूसरा चोर स्कॉर्पियो में बैठता है और चोर गाड़ी को टोचन करके ले गए । ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद चोरों की इस हरकत के बारे में खुलासा हो पाया ।

इस पूरी घटना के बाद स्कॉर्पियों कार मालिक मोहित जतराणा ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दी जिसके आधार पर शिवाजी नगर पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button