Lado Laxmi Yojana: सीएम सैनी ने कर दिया क्लियर, इस दिन से महिलाओं को मिलने शुरू हो जाएंगे 2100 रुपये
Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की माता बहनों के लिए गुड न्यूज आ गई है। लाखों महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने मिलने की जो घोषणा हुई थी उसको लेकर नायब सैनी जी ने हाल ही में बड़ी घोषणा कर दी है।

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की माता बहनों के लिए गुड न्यूज आ गई है। लाखों महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने मिलने की जो घोषणा हुई थी उसको लेकर नायब सैनी जी ने हाल ही में बड़ी घोषणा कर दी है।
आपको बता दें कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ राज्य की केवल गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को ही मिलेगा। यानी इस योजना का लाभ केवल बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवारों को ही मिलेगा। वर्तमान में केवल 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को ही बीपीएल श्रेणी में रखा जाता है।
नायब सैनी ने इस योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये के प्रावधान का भी ऐलान कर दिया है। पर माता बहनों के खातों में अब तक 2100 रुपये नहीं पहुंचे। बुधवार को धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी के एक बयान से लाखों महिलाओं में खुशी का माहौल बन गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
योजना के तहत इस वर्ष महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपये की राशि जमा कराई जाएगी। हमने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। याद कीजिए हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर घोषणा की थी कि 2024 में चुनाव जीतने पर पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपये प्रतिमाह भेजे जाएंगे। यह योजना अभी तक क्रियान्वित नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए पंजीकरण का काम चल रहा है और जल्द ही खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा।