Kisan News: किसानों के लिए खुशखबरी, खातों में आए 400 करोड़ रुपये
Kisan News: किसानों के लिए अच्छी खबर है। 15 साल से भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए परेशान किसानों के अकाउंट में पैसे आने लगे हैं।

Kisan News: किसानों के लिए अच्छी खबर है। 15 साल से भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए परेशान किसानों के अकाउंट में पैसे आने लगे हैं। अगर इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां और रायपुर गांव में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 15 साल बाद मुआवजा मिलने लगा है। 1 महीने में किसानों के खाते में लगभग 100 करोड़ रुपये पहुंच गए हैं। 400 करोड़ रुपये और मिलेंगे।
आगरा विकास प्राधिकरण ने 2009-10 में रहनकलां व रायपुर में 442 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हुआ था। राजस्व अभिलेखों में ADA का नाम दर्ज हो गया लेकिन इसका मुआवजा किसानों को नहीं मिला। जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो उन्होंने ADA को भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया।
महाकुंभ में कैबिनेट बैठक बुलाकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के आदेश दिए थे। जिसके बाद ADA ने करीब 300 करोड़ रुपये जिला भूमि अध्याप्ति कार्यालय में मुआवजा देने के लिए जमा कराए। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि किसानों को करीब 100 करोड़ रुपया बांटा जा चुका है। जुलाई तक किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।










