Khatu Dham जाने वाले भक्तों के लिए खुशख़बरी ! अब हरियाणा से रींगस के लिए रोज़ाना चलेगी पैसेंजर ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Khatu Dham : हरियाणा से राजस्थान के खाटू श्याम धाम दर्शन करने जाने वाले भक्तों के अच्छी खबर है । केन्द्र सरकार ने अब हरियाणा से रिंगस के लिए जाने वाली स्पेशल ट्रेन को रोज़ाना चलाने का फैसला किया है । इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री ने पत्र लिखकर गुड़गांव से सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को दी है ।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुड़गांव सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि रेवाड़ी–रींगस के बीच चलने वाली विशेष रेलगाड़ी को अब नियमित रूप से चलाने की मंजूरी दे दी गई है । अब तक केवल स्पेशल मौके पर चलने वाली ये ट्रेन रोज़ाना संचालित की जाएगी ।
रेल मंत्रालय के अनुसार पहले यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09637/09638 के रूप में विशेष ट्रेन के तौर पर संचालित हो रही थी । अब इसे नियमित सेवा में शामिल कर गाड़ी संख्या 59633/59634 रेवाड़ी –रींगस पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा । इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है ।

गाड़ी संख्या 09638 रींगस रेलवे स्टेशन से दोपहर 14:55 पर चलतीं है और रेवाड़ी जंक्शन शाम 18:20 पर पहुंचती है । जबकि गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी से दोपहर 11:00 बजे चलती है और रींगस जंक्शन दोपहर 14:20 पर पहुंचती है ।
इस निर्णय पर दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने केंद्रीय रेल मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यात्रियों द्वारा इस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की जा रही थी। रेल मंत्रालय द्वारा इसे मंजूरी देने से क्षेत्र के हज़ारों लोगों को राहत मिलेगी और कहा कि जनहित से जुड़े इस फैसले से क्षेत्र में रेल सुविधाएं और बेहतर होंगी