Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कहां-कहां बरसेंगे बदरा, देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mosam: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने कल के मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

Kal Ka Mosam: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने कल के मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो कल 28 जुलाई से पूरे हरियाणा में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
27 जुलाई, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने तथा बंगाल की खाड़ी में बने एक डिप्रेशन से नमी वाली मानसूनी हवाएं आने की संभावना से कल 28 जुलाई से हरियाणा राज्य में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है जिससे 28 जुलाई रात्रि से 31 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस दौरान बीच बीच में अरबसागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना से उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है परंतु पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है । इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button