Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mosam: हरियाणा में गर्मी के बाद मौसम में परिवर्तन दिखाई दिया है। मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जानिए कल मौसम कैसा रहने वाला है।

Kal Ka Mosam: हरियाणा में गर्मी के बाद मौसम में परिवर्तन दिखाई दिया है। मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जानिए कल मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से बीच बीच में हल्के बादल तथा हवाएं चलने की संभावना है।
पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 29 मई व 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।
वहीं अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। प्रदेश के 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद व सिरसा) में 25-50 प्रतिशत व 15 जिलों (हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है।
30 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के 5 जिलों (अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर) में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं 4 जिलों (जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25 प्रतिशत तक बरसात का अनुमान है।
इसी प्रकार 31 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तथा 10 जिलों (फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।