Kal Ka Mausam : हरियाणा में कल से कोहरे और कोल्डवेव का दौर होगा जारी, रविवार को फिर होगी बारिश

Kal Ka Mausam : गुरुग्राम और दिल्ली एनसीआर में बुधवार को भी हल्की हल्की बूंदाबांदी हुई जिसकी वजह से आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे, हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है फिर भी दिन ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढी रही । बुधवार को गुरुग्राम के न्यूनतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हुई जिसके बाद न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री तक पहुंच गया । (Haryana Weather Update)

aaj ka mausam minimum temp haryana
हरियाणा के जिलों में आज का न्यूनतम तापमान

कल कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कई जिलो में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था इसी प्रकार IMD Chandigarh ने अगले चार दिनों के लिए हरियाणा के मौसम का अनुमान जारी किया है ।

गुरुवार को पूरे हरियाणा में कोल्डवेव और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग के अनुसार यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, महेन्द्रगढ और मेवात के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है । (Gurugram Weather)

जबकि हरियाणा के बाकी जिले जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, जींत और चरखीदादरी में गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने कोल्डवेव का येलो अलर्ट जारी किया है ।

ठीक इसी प्रकार केवल चंडीगढ, पंचकुला और यमुनानगर को छोड़कर बाकी हरियाणा में शुक्रवार को कोल्डवेव और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है । शनिवार को पूरे हरियाणा मौसम साफ रहेगा । शुक्रवार को किसी प्रकार अलर्ट जारी नहीं किया गया है । (Haryana Rain)

रविवार 1 फरवरी के लिए भी मौसम विभाग ने चंडीगढ, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के लिए तेज़ हवाएं, गरज चमक और बारिश का अनुमान जताया है । (Fog In Haryana)

Kal Ka Mausam Update Haryana Fog
अगले पांच दिनों तक कोहरे का अलर्ट

रविवार को फिर हरियाणा में होगी बारिश !

हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक हरियाणा में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन रविवार से एक बार फिर हरियाणा में बारिश का दौर शुरु होगा । (Rain IN Gurugram)

IMD Chandigarh के अनुसार 1 फरवरी रविवार को हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है । 1 फरवरी को चंडीगढ, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में 75% से 100% तक बारिश का अलर्ट है जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के कई इलाकों में 50% से 75% तक बारिश का अनुमान जताया गया है । (Delhi NCR Weather Report)

Kal Ka Mausam Update Haryana Fog
हरियाणा के जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट

जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, रेवाड़ी और महेन्द्रगढ के कुछ इलाकों में 25% से 50% तक बारिश का अनुमान जताया गया है ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!