Jobs In Haryana : गुरुग्राम में 20 बड़ी कंपनियां बांटेंगी नौकरियां, इस दिन लगेगा कैंप
ये कंपनियां मौके पर ही 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई व डिप्लोमा पास युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी ।

Jobs In Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में रोजगार युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशानुसार मण्डल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम द्वारा युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से एक रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा । यह शिविर 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, रेलवे रोड, गुरुग्राम में संपन्न होगा।
इस शिविर में सक्षम युवा योजना व सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी व पंजीकरण किया जाएगा । साथ ही युवाओं को कैरियर काउंसलिंग भी दी जाएगी, जिससे वे सरकारी या निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकें ।
शिविर में लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, स्टारटेक बीपीओ, मदरसन सुमी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, व्रिबो मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मोर रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड, कैपारो मारुति प्राइवेट लिमिटेड तथा नवितासिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियाँ भाग लेंगी। ये कंपनियां मौके पर ही 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई व डिप्लोमा पास युवाओं का इंटरव्यू लेकर चयन करेंगी ।
इसके अतिरिक्त युवाओं को स्वरोजगार/अपना व्यवसाय शुरू करने हेतु विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन और ऋण से संबंधित जानकारी/सहायता दी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अभ्यर्थी आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकें ।