Haryana Weather: हरियाणा के इन इलाकों में आज बरसेंगे बादल, जानिए आज का मौसम पूर्वानुमान

Haryana Mousam News: हरियाणा में गर्मी इन दिनों अपने चरम पर है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है, खासकर राजस्थान से सटे इलाकों में। शुक्रवार की शाम हल्की बारिश के बावजूद शनिवार को उमस भरी तेज गर्मी ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दीं।

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी इन दिनों अपने चरम पर है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है, खासकर राजस्थान से सटे इलाकों में। शुक्रवार की शाम हल्की बारिश के बावजूद शनिवार को उमस भरी तेज गर्मी ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दीं।

आज चलेंगी तेज हवाएं

आज के मौसम की बात करें तो आईएमडी ने आज रविवार को पूरे राज्य में गर्मी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी के साथ-साथ गर्म और तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। हरियाणा के उत्तरी क्षेत्रों, विशेषकर चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मानसून की एंट्री

19 जून से राज्य में प्री-मानसून हवाएं आने की संभावना के चलते मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

कई स्थानों पर बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 15 जून से रातभर मौसम बदलने के कारण हरियाणा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। अगर मानसून की बात करें तो 13 दिन बाद हरियाणा में इसके सक्रिय होने की संभावना है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button