क्या 7.5 लाख रुपये कमाने से ही मिलती है असली खुशहाली? स्टार्टअप फाउंडर वैभव जे. की वायरल पोस्ट से जानिए गुरुग्राम की लग्ज़री लाइफस्टाइल की हकीकत

गुरुग्राम के एक रईस इलाके में रहने वाले स्टार्टअप फाउंडर वैभव जे. की हाल ही में LinkedIn पर एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने बताया कि यहां की हाई-एंड लाइफस्टाइल जीने के लिए हर महीने कम से कम 7.5 लाख रुपये कमाना जरूरी हो जाता है, और यह खर्च सिर्फ “सांस लेने” भर के लिए भी है।

Gurugram News: गुरुग्राम के एक रईस इलाके में रहने वाले स्टार्टअप फाउंडर वैभव जे. की हाल ही में LinkedIn पर एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने बताया कि यहां की हाई-एंड लाइफस्टाइल जीने के लिए हर महीने कम से कम 7.5 लाख रुपये कमाना जरूरी हो जाता है, और यह खर्च सिर्फ “सांस लेने” भर के लिए भी है।

वैभव जे के मासिक खर्चों की लिस्ट

3 करोड़ के घर की EMI 2,08,000
फाउंटेन मेंटेनेंस 12,000
कार की EMI 60,000
बच्चों की इंटरनेशनल स्कूल फीस 65,000
विदेश यात्रा 30,000
घरेलू स्टाफ (रसोइया, मेड, ड्राइवर) 30,000
क्लब नाइट्स और डिनर 20,000
ग्रूमिंग (DLF फेज 5 रेडी दिखाने के लिए) 12,000
बेवजह की खरीदारी 10,000+
गिफ्ट्स और शादी में लिफाफा देने का खर्च 15,000
कुल मासिक खर्च लगभग 5,00,000 रुपये

ये है वैभव की महीने भर की खर्च की लिस्ट:

7.5 लाख रुपये कमाना पड़ेगा?

वैभव ने कहा कि इन खर्चों के अलावा टैक्स भी देना पड़ता है, इसलिए 5 लाख रुपये मासिक खर्च के लिए 7.5 लाख रुपये की कमाई जरूरी है। इसका मतलब है सालाना लगभग 90 लाख रुपये का प्री-टैक्स पैकेज।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

वैभव की पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, “अमीरी का रोना है, आम आदमी 30,000 रुपये में परिवार चला रहा है।” दूसरे ने कहा, “3 करोड़ का घर है तो ये ड्रामा क्यों?” एक अन्य यूजर ने तर्क दिया कि “गुरुग्राम में EMI नहीं भी हो तो भी 3 लाख रुपये महीना चाहिए जीने के लिए।” कुछ लोगों ने वैभव की लाइफस्टाइल को ही समाज की समस्या बताया।

असली सुकून किसमें है?

वैभव की पोस्ट एक आईना है उन लोगों के लिए जो सिर्फ दिखावे की जिंदगी जी रहे हैं। बाहर से सब चमकदार दिखता है, लेकिन अंदर से जेब और दिल दोनों खाली होते हैं। ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ की सोच ही असली सुकून दे सकती है। वरना 7.5 लाख रुपये खर्च करके भी मानसिक घुटन और पेट की भूख बनी रहती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button