IPS शिवास कविराज ने संभाला गुरुग्राम Police Commissioner का पदभार; ‘अपराध मुक्त शहर और सुरक्षित ट्रैफिक प्राथमिकता’
1999 बैच के सीनियर IPS अधिकारी ने संभाला कार्यभार, पद संभालते ही अधिकारियों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग

Police Commissioner : हरियाणा कैडर के वरिष्ठ और अनुभवी IPS अधिकारी श्री शिवास कविराज (ADGP) ने आधिकारिक तौर पर साइबर सिटी गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पंचकूला के पुलिस कमिश्नर पद से स्थानांतरित होकर गुरुग्राम पहुंचे श्री शिवास कविराज का Police Commissioner कार्यालय आगमन पर पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

1999 बैच के IPS अधिकारी श्री शिवास कविराज को प्रशासनिक कुशलता, अपराध नियंत्रण और बेहतरीन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाना जाता है। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन में कई उल्लेखनीय काम किए हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नए Police Commissioner ने गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने शहर की मौजूदा कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम की स्थिति और महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की। Police Commissioner ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा:”आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस की प्रतिक्रिया (Response Time) को और अधिक प्रभावी और त्वरित बनाना होगा। जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करके ही हम एक सुरक्षित माहौल तैयार कर सकते हैं।”
बैठक के दौरान सीपी Police Commissioner शिवास कविराज ने गुरुग्राम की स्थानीय समस्याओं और चुनौतियों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जल्द ही एक नया रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर फोकस रहेगा:
अपराध मुक्त गुरुग्राम: शहर से आपराधिक गतिविधियों के सफाए के लिए पुलिस और सख्त रुख अपनाएगी। अपराधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति लागू होगी।
महिला सुरक्षा: महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना और उनसे संबंधित शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
साइबर अपराध और नशा मुक्ति: बढ़ते साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम रणनीतियां बनाई जाएंगी। साथ ही युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।
ट्रैफिक सुधार और सड़क सुरक्षा: साइबर सिटी की सबसे बड़ी समस्या ‘यातायात’ को सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस प्रशासन कड़े कदम उठाएगा।
पीड़ितों की त्वरित सुनवाई: थाने या दफ्तर पहुंचने वाले पीड़ितों और फरियादियों की बात को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा।
नए Police Commissioner ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिसिंग को तभी मजबूत किया जा सकता है जब उसमें जनता का सहयोग हो। इसके लिए समय-समय पर शहर के आम नागरिकों, आरडब्ल्यूए (RWA) और मौजिज लोगों के साथ बैठकें की जाएंगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त या कानून को हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।