Delhi NCR News

International Dazzling Awards 2025: शिल्पा शेट्टी ने भारत की बाल योगिनी वान्या शर्मा को किया सम्मानित, देखें तस्वीरें

भारत की नन्हीं योग प्रेरणा वान्या शर्मा, जिसने मात्र 7 साल 6 महीने की उम्र में असाधारण साधना और संतुलन से सबका मन मोह लिया।

International Dazzling Awards 2025: भारत की नन्हीं योग प्रेरणा वान्या शर्मा, जिसने मात्र 7 साल 6 महीने की उम्र में असाधारण साधना और संतुलन से सबका मन मोह लिया। उन्होंने आज इंटरनेशनल डैजलिंग अवॉर्ड्स 2025 के मंच पर इतिहास रच दिया। भव्य समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री और योग आइकन शिल्पा शेट्टी के करकमलों से उन्हें “यंगेस्ट योगिनी ऑफ इंडिया” के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जयपुर के प्रतिष्ठित जयपुर मैरियट होटल में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति में जैसे ही वान्या का नाम पुकारा गया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। मंच पर शिल्पा शेट्टी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह पल भारतीय योग परंपरा की एक नई उपलब्धि बन गया।

Shilpa Shetty honored India's child yogini Vanya Sharma

शिल्पा शेट्टी ने अपने संबोधन में कहा

“वान्या जैसे बच्चों को देखकर विश्वास होता है कि भारत की योग परंपरा सुरक्षित हाथों में है। इस छोटी सी उम्र में जो संतुलन, समर्पण और अनुशासन वान्या ने दिखाया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।”

सिर्फ 7 साल 6 महीने की उम्र में, वान्या अब तक 14 विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर चुकी हैं। इस सम्मान को पाकर वह भावुक हो गईं।

उन्होंने मंच से कहा—
“यह सम्मान मेरे लिए सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उस तपस्या का प्रतीक है जो मैंने अपने गुरुजनों, माता-पिता और देश के आशीर्वाद से पाई है। मैं योग के माध्यम से भारत का नाम और ऊँचा करना चाहती हूँ।”

Shilpa Shetty honored India's child yogini Vanya Sharma

कार्यक्रम के दौरान वान्या ने एक अत्यंत सुंदर योग प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया, जिसमें उनके लचीलेपन, संतुलन और आत्मविश्वास ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।

यह आयोजन न केवल वान्या के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए एक गर्व और सम्मान का क्षण बन गया।
‘यंगेस्ट योगिनी ऑफ इंडिया’ का ताज वान्या को मिलने से यह सिद्ध हो गया कि समर्पण और साधना की कोई उम्र नहीं होती।

वान्या शर्मा एस. डी. पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा की छात्रा हैं और अपने असाधारण प्रदर्शन से स्कूल व देश का नाम रोशन कर रही हैं।
समारोह में देश-विदेश से आए योग प्रेमियों, गणमान्य अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने वान्या की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Shilpa Shetty honored India's child yogini Vanya Sharma

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!