Italian Woman : इटली से इंसाफ मांगने गुरुग्राम पहुंची महिला, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने शादी का झांसा दे ठगे 1000 यूरो
इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर साइबर ठगी: इटालियन महिला की शिकायत पर गुरुग्राम साइबर पुलिस ने आरोपी को किया चिन्हित, जल्द होगी गिरफ्तारी

Italian Woman/गुरुग्राम
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर एक इतालवी नागरिक (Italian Woman) से करीब 1000 यूरो (लगभग 1.08 लाख रुपये) की साइबर धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता इंसाफ पाने के लिए खुद इटली से गुरुग्राम पहुंची और स्थानीय साइबर अपराध थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के मुताबिक, इटली की रहने वाली पाओला बर्टोलिनी (Italian Woman) की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए गुरुग्राम के एक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा कर लिया। इसके बाद अलग-अलग वित्तीय जरूरतों और बहानों का सहारा लेकर उसने पीड़िता से लगभग 1000 यूरो ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोपी पर फिशिंग ईमेल भेजकर बैंक खाते से पैसे निकालने और एनआरआई (NRI) खाते के जरिए फेमा (FEMA) नियमों का उल्लंघन करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
मामले की शुरुआत में पीड़िता (Italian Woman) ने इटली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इटालियन पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि ठगी को भारत के गुरुग्राम शहर से अंजाम दिया गया है। दो देशों के बीच जटिल कानूनी प्रक्रिया के कारण इटली पुलिस ने आगे की जांच से असमर्थता जताई। इसके बाद पीड़िता (Italian Woman) ने हार नहीं मानी और जुलाई 2026 में इंस्टाग्राम के जरिए गुरुग्राम साइबर पुलिस के एसीपी गौरव फोगाट से संपर्क साधा। एसीपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच और मदद का पूरा भरोसा दिया।
एसीपी से मिले आश्वासन के बाद पीड़िता (Italian Woman) 28 सितंबर को इटली से सीधे गुरुग्राम पहुंची और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत मिलते ही साइबर अपराध थाना (पश्चिम), गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और बैंक लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भारत आकर एफआईआर दर्ज कराने के बाद पीड़िता (Italian Woman) ने सोशल मीडिया पर गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि इटली में ऐसे मामलों को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता और अंतरराष्ट्रीय जांच में लंबा समय लगता है। इसके विपरीत, गुरुग्राम साइबर पुलिस ने जिस तत्परता, संवेदनशीलता और पेशेवर रवैये के साथ उनकी मदद की, वह सराहनीय है।
