India vs England 1st Test: इंग्लैंड से हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के हेड कोच गौतम गंभीर, गिल के बारे में कहा…

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी टीम की ओर से 5 शतक लगे, लेकिन फिर भी वह टीम हार गई और ऐसा शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हुआ।

India vs England 1st Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी टीम की ओर से 5 शतक लगे, लेकिन फिर भी वह टीम हार गई और ऐसा शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हुआ। लीड्स टेस्ट जीतने का भारतीयों के पास बेहतरीन मौका था, लेकिन इस मैच ने साफ तौर पर दिखा दिया कि अनुभव कितना बड़ा होता है।

5 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक बनाए

भारत की ओर से ऋषभ पंत (134, 118) ने दोनों पारियों में शतक बनाए और कप्तान शुभमन गिल (147 रन), यशस्वी जायसवाल (101 रन) और फिर केएल राहुल (137 रन) ने भी शतक बनाए, लेकिन फिर भी इंग्लैंड की टीम ने संघर्ष किया और मैच 5 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम की कमर मध्यक्रम और निचले क्रम के कुछ बल्लेबाजों ने तोड़ दी। हार के बाद हेड कोच भारतीय बल्लेबाजों पर भड़क गए।

पहले टेस्ट में बल्लेबाजों ने निराश किया

लीड्स टेस्ट मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजी और फील्डिंग पर बात करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों ने भी कैच छोड़े हैं। हमारी बल्लेबाजी निराशाजनक रही, अगर हम पहली पारी में 600 से ज्यादा रन बनाते तो हम दबदबा बना सकते थे। गंभीर ने गिल के बारे में कहा, “पहले टेस्ट मैच में हमेशा घबराहट होती है और उन्होंने शतक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, साथ ही हमें उन्हें समय देना होगा।”

तेज गेंदबाजों की एक बैटरी तैयार करनी होगी

भारतीय गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “हम हर टेस्ट मैच के बाद अपने गेंदबाजों से सवाल नहीं कर सकते कि हम उन्हें कैसे तैयार करेंगे। हमें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते रहना होगा और हमें तेज गेंदबाजों की एक बैटरी तैयार करनी होगी।” भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन इंग्लिश टीम ने पांच विकेट पर 373 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button