DLF में ढ़ाई हजार मकानों को नोटिस,हाईकोर्ट के आदेश DTP ने नोटिस देकर मांगा जवाब


Gurugram News Network – पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद DTP विभाग ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। DLF के मकानों में नक्शे और कब्जा प्रमाण पत्र के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के लिए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। DTP ने डीएलएफ फेज-दो, तीन, चार और पांच में लगभग ढ़ाई हजार मकानों की दीवार पर कारण बताओ नोटिस चसपा किए हैं। n

मकान मालिक को जवाब देने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रिस्टोरेशन आदेश जाारी किए जाएंगे। इसके पश्चात इन मकानों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के साथ इन्हें सील किया जाएगा। मकान मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। 

nn

DTPE ने बताया कि डीएलएफ फेज-दो में 618, फेज-तीन में 1737, फेज-चार में 20 और फेज-पांच में 20 मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन मकानों के बाहर नोटिस चसपा करने के लिए छह टीम का गठन किया था। यह टीम सुबह नौ बजे रवाना हो गई। प्रत्येक टीम में तीन कर्मचारी शामिल हैं। इन्होंने इन मकानों के बाहर नोटिस चसपा कर दिए। 

nn

 50 प्रतिशत मकानों में अवैध निर्माण हुआ है। बचे मकानों में व्यावसायिक गतिविधियां जैसे जिम, ब्यूटी पार्लर, परचून की दुकान, कपड़ों के शोरूम, कार्यालय आदि का संचालन हुआ है। अधिकांश मकानों में स्टिल्ट पार्किंग में कमरों का निर्माण किया गया है। नोटिस चसपा करने के दौरान कर्मचारियों को किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

Back to top button
Created with ❤