आज हरियाणा के 13 जिलों के Schools में छुट्टी का एलान, सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल रहेंगे बंद

Schools : आज यानी कि सोमवार को हरियाणा के 13 जिलों के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी । जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार 17 अगस्त के लिए स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है । सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं ।

दरअसल 15 अगस्त को स्कूलों में आयोजित हुए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई स्कूली बच्चे और टीचर्स कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिसको लेकर ये आदेश जारी किए गए हैं । कई जिलों में केवल उन स्कूलों में छुट्टी का एलान किया गया है जिन स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था । इनमें कैथल जिला शामिल है ।

इन जिलों में रहेगी छुट्टी

शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार हरियाणा के 13 जिलों में स्कूलों में छुट्टी रहेगी । इन जिलों में पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, करनाल, हिसार, चरखी दादरी, हांसी, फरीदाबाद, नूंह, कैथल, रोहतक और झज्जर स्कूलों में आज छुट्टी रहेगी ।

प्राइवेट स्कूल भी रहेंगे बंद

DEEO द्वारा जारी किए आदेशों में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिन जिलों के लिए ये आदेश जारी किए गए हैं उनमें केवल सरकारी ही नहीं बल्कि प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤