Gurugram Weather: गुरूग्राम में आज IMD का येलो अलर्ट जारी, अगले 6 दिनों तक ऐसा रहेगा वेदर
Weather Update: गुरूग्राम में मौसम का मिजाज बदल है। मौसम का पारा लगातार गिरने से लोगों को राहत मिली है। की बात करें तो कल IMD का येलो अलर्ट जारी रहा। आज गुरूग्राम में बारिश होने का अनुमान हैं।

Gurugram Weather: गुरूग्राम में मौसम का मिजाज बदल है। मौसम का पारा लगातार गिरने से लोगों को राहत मिली है। की बात करें तो कल IMD का येलो अलर्ट जारी रहा। आज गुरूग्राम में बारिश होने का अनुमान हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार 21 जून को मौसम का येलो अलर्ट जारी रहने वाला है। आज गुरूग्राम में आंधी तूफान के साथ बादल बदल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला 26 जून तक जारी रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में अगले छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गुरुग्राम में जारी येलो अलर्ट के मद्देनजर लोगों को मौसम की जानकारी पर ध्यान देने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
कल न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मानेसर क्षेत्र में हल्की बारिश और हवा के साथ मौसम सुहावना रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।