IMD Alert : गुरुग्राम समेत हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD Alert : मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में हरियाणा के कई जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है । जिसमें गुरुग्राम जिला भी शामिल है । आईएमडी ने गुरुग्राम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों में हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश होगी तो कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है ।

अलर्ट जारी

मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पानीपत, सोनीपत और करनाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है । इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है जबकि रोहतक, झज्जर, फतेहाबाद, यमुनानगर, अंबाला, जींद, हिसार, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ और नारनौल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है ।

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

गुरुग्राम, सोहना, नूंह, पलवल, तावड़ू, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, राडौर, पानीपत, जगाधरी और छछरौली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट

झज्जर, बहादुरगढ़, रोहतक, करनाल, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र (थानेसर), अंबाला, पंचकूला, नारायणगढ़ सहित कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश हो सकती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button