IAS-HCS Transfer : गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक में आधी रात बड़े अधिकारियों के तबादले, 8 IAS समेत 18 अफसरों के विभाग के बदले

IAS-HCS Transfer : 25 जून की देर रात हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में IAS, IFS समेत कई HCS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए । बीती रात जारी हुए आदेशों के मुताबिक पूरे हरियाणा में 7 आईएएस, 1 IFS और 10 एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं । हरियाणा सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS, IFS और HCS अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं ।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं ।आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि कुछ पदों को IAS (Pay) Rules, 2016 के तहत वरिष्ठ आईएएस स्तर के समकक्ष घोषित किया गया है । हरियाणा सरकार ने 18 IAS, IFS और HCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई । (IAS-HCS Transfer)
देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट


