Humanity Shamed : गुरुग्राम में लिफ्ट देकर अंधी युवती से होटल में दुष्कर्म के बाद खाते से उड़ाए ₹1.5 लाख

मदद का झांसा देकर बेबस अकाउंटेंट को बनाया शिकार; पैसे मांगने पर मिली सुसाइड में फंसाने की धमकी, केस दर्ज

Humanity Shamed/गुरुग्राम
हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद झकझोर (Humanity Shamed) देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक सिरफिरे ने इंसानियत और विश्वास दोनों का कत्ल कर दिया। एक सरकारी दफ्तर में पदस्थ दिव्यांग (दृष्टिहीन) महिला अकाउंटेंट को मदद का झांसा देकर न सिर्फ उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया, बल्कि धोखे से उसके बैंक खाते से ₹1.5 लाख भी साफ कर दिए गए। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस माँगे और पुलिस में जाने की बात कही, तो आरोपी ने खुदकुशी कर उसका नाम सुसाइड नोट में लिखने की धमकी दे डाली। हालाँकि, पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


Humanity Shamed : लिफ्ट देने के बहाने बिछाया जाल

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपनी दृष्टिहीनता के बावजूद आत्मनिर्भर होकर सरकारी नौकरी कर रही है। कुछ समय पहले दिल्ली से लौटते वक्त एक युवक ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी थी। महिला की लाचारी का फायदा उठाते हुए युवक ने धीरे-धीरे उससे बातचीत शुरू की और खुद को एक हमदर्द के रूप में पेश किया। पीड़िता आरोपी की बातों में आ गई और दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ती गई।


Humanity Shamed : होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

आरोपी महिला को पहले रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले जाता था। उसने महिला के सामने प्रेम प्रस्ताव भी रखा, जिसे पीड़िता ने खारिज कर दिया। इसके बावजूद उसने दोस्ती का नाटक जारी रखा। एक दिन आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहाँ उसने उसकी दिव्यांगता का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।


Humanity Shamed : अंधेपन का फायदा उठाकर एटीएम से उड़ाए पैसे

दरिंदगी के बाद आरोपी ने धोखाधड़ी का खेल शुरू किया। महिला के अंधेपन का गलत इस्तेमाल कर उसने चुपके से उसका एटीएम कार्ड और पिन हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के खाते से ₹1.5 लाख निकाल लिए।


Humanity Shamed : रुपये लौटाने के नाम पर दोबारा बुलाया

खाते से पैसे कटने की जानकारी मिलने पर जब पीड़िता ने आरोपी से जवाब माँगा, तो उसने पैसे लौटाने का वादा किया। उसने महिला को दोबारा एक होटल में मिलने बुलाया। पीड़िता इस उम्मीद में पहुँची कि उसे पैसे मिल जाएँगे, लेकिन हैवान ने वहाँ फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।

सुसाइड की धमकी देकर डराने की कोशिश जब महिला ने कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी, तो आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने महिला पर दबाव बनाने के लिए कहा कि वह उसका नाम लिखकर आत्महत्या कर लेगा, ताकि पीड़िता ही जेल चली जाए।


Humanity Shamed : पुलिस कार्रवाई शुरू

इस धमकी से टूटने के बजाय पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास पहुँचकर पूरी आपबीती सुनाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम के पटौदी थाना पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤