HSSC Update 2026 : हरियाणा में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से पुराने सर्टिफिकेट खत्म, नौकरी पाने के लिए नए बनवाना जरूरी

Haryana News : हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने नया अपडेट जारी किया है हरियाणा के जो युवा HSSC (CET), HPSC और हरियाणा की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं उनको अब 3 कैटेगरी के सर्टिफिकेट नए सिरे से बनवाने होंगे । इनमें BC-A, BC-B और EWS सर्टिफिकेट शामिल हैं । इन कैटेगरी के 31 मार्च 2026 से पहले बनवाए गए सर्टिफिकेट अब मान्य नहीं होंगे ।
हरियाणा में नौकरियों में आरक्षण का लाभ लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए 1 अप्रैल 2026 से नया चरण शुरु हो गया है । जिसका सीधा असर आपके दस्तावेजों पर पड़ेगा । HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर युवाओं के लिए अपडेट जारी किया है । उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि युवा इसको लेकर गंभीर रहें ।
कई अभ्यर्थियों ने सर्टिफिकेट को लेकर प्रश्न पूछा कि क्या वित्तीय वर्ष बीतने के बाद OSC और DSC सर्टिफिकेट भी नए बनवाने पड़ेंगे?
1. अभ्यर्थी जिनके पास पुराने OSC और DSC सर्टिफिकेट हैं उन्हें नए सर्टिफिकेट बनवाने की आवश्यकता नहीं है….. pic.twitter.com/X04mkKQ8eR— Himmat Singh (@advhimmatsingh) April 1, 2026
इन सर्टिफिकेट्स की वैधता हुई खत्म (HSSC Update 2026)
BC-A और BC-B : हरियाणा में पिछड़ा वर्ग (ए और बी) के प्रमाण पत्र क्रीमी लेयर और नॉन क्रीमी लेयर की आय सीमा पर आधारित होते हैं । 31 मार्च के बाद पुरानी आय रिपोर्ट मान्य नहीं है ।
EWS (आर्थिक रुप से कमज़ोर वर्ग) :
हरियाणा सरकार ने हाल ही में जनवरी 2026 में आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की थी। अगर आपने जनवरी में भी सर्टिफिकेट बनवाया था, तो भी वह आज (31 मार्च) तक ही वैध है।
नया आवेदन: युवाओं 1 अप्रैल 2026 के बाद फ्रेश सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना होगा। यह सर्टिफिकेट आने वाली ग्रुप C, ग्रुप D और HPSC की सभी भर्तियों के लिए पूरे एक साल तक मान्य रहेगा।
नया सर्टिफिकेट नहीं बनवाने से होगा नुकसान
हरियाणा में पिछली कई भर्तियों में अभ्यर्थियों को सिर्फ इसलिए बाहर होना पड़ा था क्योंकि उनके पास ‘कट-ऑफ डेट’ से पहले का वैध सर्टिफिकेट नहीं था । 1 अप्रैल के बाद जैसे ही लिंक खुले, तुरंत सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से अपना नया सर्टिफिकेट अप्लाई कर दें, ताकि किसी भी नई भर्ती का विज्ञापन आने पर आपके पास वैध दस्तावेज तैयार हो ।