Haryana Weather: हरियाणा में कल कैसा रहेगा वेदर? बरसेंगे बादल या सताएगी गर्मी? चेक करें IMD का मौसम पूर्वानुमान
Weather Update: हरियाणा में अब झमाझम बारिश का दौर जारी हो चुका है। आज शाम से फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज बात करें बारिश की तो 2 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।

Haryana Weather: हरियाणा में अब झमाझम बारिश का दौर जारी हो चुका है। आज शाम से फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज बात करें बारिश की तो 2 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।
कैथल में ओले गिरे तो सिरसा के डबवाली में हल्की बरसात हुई। साथ में सिरसा के रानिया में भी बूँदाबाँदी की थोड़ी झलक दिखी। जींद में बादल छाने के साथ धूल भरी आंधी चल रही है। बात करें के मौसम की तो कल भी कई जिलों में भंयकर बारिश का दौर जारी रहेगा। कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ने बताया के कल 27 जून को कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून अपने निर्धारित समय पर एंट्री करेगा। मानसून की 28 जून को राज्य में दस्तक देता है और 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में फैल जाएगा।