Gurugram Weather: गुरुग्राम में कल कैसा रहेगा वेदर? क्या मिलेनियम सिटी पर कल बरसेंगे बादल? चेक करें IMD का वेदर फोरकास्ट
Weather Update: गुरुग्राम में मौसम का मिजाज बदल रहा है। टेम्परचर में लगातार कमी से लोगों को राहत मिल रही है। कल की बात करें तो कल पूरे शहर पर बादल छाए रहे। और आज भी गुरुग्राम में बारिश की झलक देखने को मिली।

Gurugram Weather: गुरुग्राम में मौसम का मिजाज बदल रहा है। टेम्परचर में लगातार कमी से लोगों को राहत मिल रही है। कल की बात करें तो कल पूरे शहर पर बादल छाए रहे। और आज भी गुरुग्राम में बारिश की झलक देखने को मिली।
आज गुरुग्राम में बारिश हुई। इससे गुरुग्राम में मौसम सुहावना हुआ है। पंचकूला, भिवानी, हिसार समेत अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है। सोमवार को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नारनौल, भिवानी, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में बारिश हुई।
सोमवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। न्यूनतम तापमान 26.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था। हवा में अधिक नमी होने के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस होती है।
कल के मौसम की बात करें तो कल गुरुग्राम में मौसम का मिजाज बारिश व गर्मी दोनों के तालमेल वाला रहेगा। सुबह से सूरज बादलों के पीछे रहा। IMD के अनुसार अगले दिनों में भी शहर का मौसम मिला जुला रहने वाला है। आज IMD के अनुसार कल गुरुग्राम में बादल छाए रहेंगे। उमस से गुरुग्राम वाले थोड़े परेशान हो सकते हैं। पर IMD के अनुसार कल गुरुग्राम में दोपहर के समय बादल बरस सकते हैं।